ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जबरदस्त क्रॉस वोटिंग, आज मिलने पहुंचेंगे NDA के...

द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जबरदस्त क्रॉस वोटिंग, आज मिलने पहुंचेंगे NDA के सभी मुख्यमंत्री

22-Jul-2022 07:46 AM

DESK : देश की अगली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी मतों से हराया. द्रौपदी मुर्मू की जीत तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद ही तय हो गई थी. इसके बाद चौथे और आखिरी चरण में सिर्फ जीत का अंतर ही बढ़ा. द्रौपदी मुर्मू को चुनाव में 64.23 प्रतिशत मत मिला. इसी बीच खबर है कि आज नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मुलाक़ात करने दिल्ली पहुचेंगे.


द्रौपदी मुर्मू की जीत तय होने के बाद देर रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें बधाई देने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. आज नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मुलाकात करने दिल्ली पहुचेंगे. इसके अलावा जिन राज्यों में बीजेपी विपक्ष में हैं, वहां के भी विपक्षी नेता और विधायक मुर्मू को बधाई देने दिल्ली जा सकते हैं.


बता दें कि द्रौपदी मुर्मू की जीत से विपक्षी दलों और यूपीए खेमे के अंदर की दरार भी उजागर हो गया. लगभग आधा दर्जन गैर-एनडीए दलों के अलावा, 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया. जानकारी के मुताबिक, बिहार से 6, अरुणाचल प्रदेश से 1 विधायक, असम से 22, छत्तीसगढ़ से 6, गोवा से 4, गुजरात से 10, हरियाणा से 1, हिमाचल प्रदेश से 2, झारखंड से 10, मध्यप्रदेश से 18, महाराष्ट्र से 16 और मेघालय से 7 विपक्षी दलों के विधयाकों ने क्रॉस वोटिंग की.