आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
18-Nov-2019 06:30 PM
DESK : भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie) के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) के विवादित मामले में नया मोड़ आया है. दोनों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. भोजपुरी के नंबर वन एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अक्षरा सिंह के मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए बहुत कुछ कह डाला. बिग बॉस (Bigg Boss) कंटेस्टेंट खेसारी ने बिग बॉस के घर में चुप्पी तोड़ते हुए अपने और अक्षरा के अफेयर को लेकर खुलकर बात कही. खेसारी ने कैमरे पर कहा कि उनके और अक्षरा के बीच 4 साल तक अफेयर था.
हमको अक्षरा 6 महीने रुलाई थी
भोजपुरी (Bhojpuri) के स्टार ने अक्षरा के सात अपने अफेयर को लेकर कहा कि दोनों बहुत दिनों तक साथ रहे थे. इस बीच अक्षरा सिंह उनका काफी ख्याल रखा करती थी. शादीशुदा होने के बावजूद भी खेसारी लाल यादव अभिनेत्री अक्षरा सिंह के ऊपर मरते थे. उन्होंने कहा कि अक्षरा सिंह और उनके बीच जीने मरने वाला रिश्ता था.
3 दिन में अक्षरा ने तोड़ा रिश्ता, 6 महीने रोये खेसारी
कैमरे पर खेसारी ने कहा कि दोनों के बीच बात बहुत हद तक बढ़ गई थी. दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे. खेसारी के बातों से ये बात तो साफ़ झलक रही थी कि अक्षरा के साथ काम करना खेसारी के लिए लक्की साबित हुआ. खेसारी ने कहा कि जब अक्षरा छोड़ कर गई थी तो खेसारी की एक के बाद एक फ़िल्में फ्लॉप होती जा रही थी. इस बीच उनको काजल राघवानी का सहारा मिला. काजल के साथ खेसारी ने 'मेहंदी लगा के रखना' फिल्म की. खेसारी ने कहा कि नोटबंदी के दौरान रिलीज होने के बावजूद भी यह फील सुपर हीट हुई थी.
पवन सिंह में गलती नहीं है
अक्षरा सिंह की ओर से पवन सिंह के ऊपर मर्डर की धमकी और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप पहले ही लगाया जा चुका है. लेकिन पहले चुप्पी साधे रखने वाले खेसारी अब बिग बॉस की टीआरपी बढ़ाने में लगे हुए हैं. खेसारी ने कैमरे पर कहा कि भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह में गलती नहीं है. हालांकि तुरंत अगले ही क्षण खेसारी को जब समझ आया तो उसने यह भी कहा कि गलती अक्षरा सिंह में भी नहीं है. हर किसी का जीवन जीने का एक अपना तरीका होता है. अक्षरा के साथ अपने अफेयर के बारे में नेशनल टेलीविजन पर बताकर और पवन सिंह को लेकर यह कहना कि उनके अंदर गलती नहीं है. तो क्या खेसारी यह बताना चाहते हैं कि अक्षरा सिंह का प्यार ड्रामा है ? क्योंकि विवाद के बाद से अक्षरा सिंह अब तक पवन सिंह से नहीं निकल पा रही हैं. इसकी चेतावनी उनके फैंस खुद ही दे चुके हैं.