ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....

दरभंगा से किडनैप किए गए JDU नेता की मिली लाश, ड्राइवर ही निकला हत्यारा

दरभंगा से किडनैप किए गए JDU नेता की मिली लाश, ड्राइवर ही निकला हत्यारा

04-Dec-2019 07:12 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : दरभंगा के एपीएम थाना इलाके से गाड़ी सहित अगवा किए गए JDU नेता की हत्या कर दी गई है. नेता की गाड़ी चला चालक ही पूरे घटना का मास्टरमाइंड निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

जदयू नेता का ड्राइवर रिज़वान खां ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर डेड बॉडी को रघेपुरा के अब्दुल्ला चौक के पास से बरामद कर लिया गया है. 

बता दें कि एपीएम थाना इलाके से मंगलवार की दोपहर युवा जदयू के जिला महासचिव सह ठीकेदार मो सैफ उर्फ मुन्ना का दिनदहाड़े अपहरण लिया गया था. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी. जिसका खुलासा करते हुए मंगलवार की देर रात जेडीयू नेता की गाड़ी चला रहे ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. ड्राइवर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उसने नेता के ही गांव के दो अन्य अमीरुल तथा शमीम के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी और डेड बॉडी को छुपाने की नियत से फेंक दिया. पुलिस ने ड्राइवर की निशानदेही पर स्कार्पियो सहित डेड बॉडी को रघेपुरा के अब्दुल्ला चौक के पास से बरामद कर लिया.