BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
10-Nov-2019 08:59 AM
By Niraj Kumar
SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सबेरे डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों घटना कोशी नदी के पार दियारा इलाके में घटी है.
मामला सलखुआ थाना इलाके के चिरैया ओपी की है, जहां दो शख्स की अलग अलग जगह पर गोली मार कर हत्या कर दी गई है. पहला मामला अलानी पंचायत के बगुलवा टोला की है, जहां दलसिंहसराय निवास देवेंद्र राय नामक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी है. बताया जाता है कि देवेंद्र का बगुलवा टोला में जमीन था और वह यहीं पर रहकर खेतीबारी का काम करता था.
वहीं दूसरी घटना करहरा घाट की है जहां एक नाविक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों जगहों पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. वहीं इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है.