मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
20-Oct-2020 07:15 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला भगवानपुर थाना इलाके के वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के गाड़ा गांव की है.
जहां जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस दोहरे हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.मृतक पिता-पुत्र की पहचान कमलेश्वरी महतो और ओमप्रकाश महतो के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि जमीनी विवाद में पिता पुत्र को धारदार हथियार से काटकर हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया और फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलेत ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. पुलिस हर एंगिल से जांच में जुट गई है.