ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / दोस्तों से मिलने के लिए ईद पर घर से निकला था युवक, ट्रेन...

दोस्तों से मिलने के लिए ईद पर घर से निकला था युवक, ट्रेन से कटने से हुई मौत

23-Apr-2023 04:34 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरौनी कटिहार रेलखंड के लखमीनिया स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित डंडारी ढाला के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बलिया नगर परिषद क्षेत्र के छोटी बलिया मंसूरचक निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद महताब के रूप में हुई है।


रविवार की सुबह जब स्थानीय लोग किसी काम से उस रास्ते गुजर रहे थे तो ट्रैक पर युवक का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान की।  मौके पर बेगूसराय जीआरपी के थानाध्यक्ष अखिलेश्वर शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा।


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह कल ईद के मौके पर वह दोस्तों से मिलने घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने के कारण घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन आज उसका शव जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश्वर शर्मा ने बताया कि युवक की मौत का कारण रात के वक्त ट्रेन के चपेट में आने के हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।