मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Jul-2023 06:47 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद तन पहाड़ी के पास स्थित छमसिया तालाब में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक पवन चौधरी नगर थाना क्षेत्र के दलेलगंज का रहने वाले थे। बताया जाता है कि पवन अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था। तभी इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के प्रयास से पवन चौधरी को पानी से निकाला गया और सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।