घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
29-Jul-2024 09:58 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के हथसारगंज में दोस्तों के साथ भोज खाने जा रहे एक किशोर को गोली मारी गयी है। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार वालों ने घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल किशोर की पहचान हथसारगंज निवासी प्रशांत राय का 17 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। साहिल के बाएं पैर घुटने के पास दो गोली मारी गई है। डॉक्टर के मुताबिक दोनों गोली निकल चुका है। घटना के संबंध में बताया गया कि साहिल कुमार अपने तीन चार दोस्तों के साथ बगल में भोज खाने जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक से चार की संख्या में बदमाश मौके पर पहुंचकर साहिल कुमार को दो गोली पर में मार दी। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये।
घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस पदाधिकारी को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में घायल साहिल कुमार ने बताया कि हम अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बगल में भोज खाने जा रहे थे इसी दौरान बाइक से कुछ बदमाश आया और गोली मार दिया। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गया। साहिल ने बताया की गोली मारने वाले किसी बदमाश को हम नहीं पहचानते। मुझे उन लोगों ने गोली क्यों मारी यह भी नहीं मालूम?