बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Dec-2019 08:17 PM
DESK : देश में महिलाओं के साथ रेप और छेड़खानी की बढ़ती घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसके बाद एक बार फिर से लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. बीच सड़क पर दो एक्ट्रेस के साथ छेड़खानी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें कुछ युवक मारपीट और गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं. सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस अज्ञात लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है.
घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है. जहां मुंबई से अपनी मॉडल दोस्त की बर्थडे पार्टी में हिस्सा लेने आई एक एक्ट्रेस के साथ देर रात बदमाशों ने छेड़खानी की. इस दौरान बदमाशों ने मॉडल के साथ भी छेड़खानी की. मिली जानकारी के मुताबिक बर्थडे पार्टी से दोनों मॉडल्स लौट रहीं थीं. तभी वह खाना खाने के लिए नादरा बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में गईं. इस दौरान कुछ बदमाश उनके ऊपर अश्लील कमेंट करने लगे. दोनों एक्ट्रेस और उनके दोस्त ने जब इसका विरोध शुरू किया तो बदमाश भद्दी-भद्दी गलियां देने लगे. जब दोनों एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो बदमाश दोनों को पीटने लगे. आरोप है कि मॉडल्स भी शराब के नशे में थीं.
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया. दोनों महिलाओं के शोर मचाने के बाद किसी ने 100 नंबर दयाल कर पुलिस को बुलाया. जब तक पुलिस वहां पहुंचती बदमाश मौके से भाग निकले थे. पुलिस दोनों महिलाओं को वहां से थाने ले गई. दोनों एक्ट्रेस ने अज्ञात बदमाशों के ऊपर छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया. एक्ट्रेस ने कहा कि वह इंदौर की रहने वाली है और अपनी एक दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए भोपाल आई थी. एसआई घुमेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.