Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
07-Aug-2024 09:31 AM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार हमेशा से अपने अलग-अलग कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां महज पांच रुपए के कुरकुरे को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी पुलिस टीम को दे दिया गया है।
दरअसल, गोपालगंज में 5 रुपये के कुरकुरे के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में उसको दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर एनएच-27 के पास हुए युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी के साथ रहने वाले उसके दोस्त ने ही कर दी। वहीं, मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मर्डर में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल और हत्या के दिन पहने हुए खून से सना हुआ कपड़ा भी बरामद किया गया है।
वहीं, इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने नगर थाना में मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले चार अगस्त को एक युवक की चाकू गोद कर हत्या की गई थी। हत्या के बाद मामला दर्ज कर गंभीरता से मामले की जांच की गई। जांच के दौरान टेक्निकल सेल एफएसएल के द्वारा मामले को गंभीरता से जांच पड़ताल करते हुए हत्यारोपी मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया।
उधर, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर पता चला कि पांच रुपये के कुरकुरे के लिए दो दोस्तों में लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज हुआ था। दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से मृतक सावन को चाकू गोदकर हत्या कर दी और कहीं भागने की प्लानिंग में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और घटना के दिन पहने हुए कपड़ा (जो खून लगा हुआ था) और दोनों का मोबाइल बरामद किया गया।