ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / दूसरे चरण की वोटिंग से पहले जदयू नेताओं को CM नीतीश दे रहे...

दूसरे चरण की वोटिंग से पहले जदयू नेताओं को CM नीतीश दे रहे खास टिप्स : पार्टी दफ्तर में हो रही बैठक

24-Apr-2024 01:02 PM

By First Bihar

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में बिहार के अंदर दूसरे चरण के मतदान को लेकर आज प्रचार का शोर थम जाएगा। उसके बाद अब पार्टी के बड़े नेता दफ्तर में बैठकर मतदान से पहले रणनीति तैयार में लगे हैं। इसी कड़ी में अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। यहां पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है और सभी सीटों पर जदयू के कैंडिडेट मैदान में हैं। ऐसे में इनके प्रचार के लिए नीतीश खुद कमान संभाल चुके हैं। उसके बाद अब मतदान से पहले नीतीश जदयू ऑफिस पहुंचे हुए हैं। जहां वो पार्टी नेता को जरूरी टास्क दे रहे हैं।  


मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चत करने के लिए एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। एनडीए में शामिल सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू को 40 में से 16 सीटे मिली हैं। इन सभी 16 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए न सिर्फ जेडीयू के नेता और मंत्री बल्कि खुद सीएम नीतीश कुमार भी मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका संसदीय सीट पर वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दोपहर बाद पार्टी की चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री जहां दूसरे चरण की सभी पांच सीटों की फीडबैक पार्टी नेताओं से लेंगे, वहीं वोटिंग को लेकर पार्टी नेताओं को जरूरी चुनावी टिप्स भी देंगे। मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद हैं।