ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल

डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर नहीं करेंगे नीतीश कुमार, ये बना बड़ा कारण

24-Feb-2020 09:40 AM

PATNA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार डिनर नहीं कर पाएंगे. बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के कारण वह शामिल नहीं हो पाएंगे. क्योंकि इस सत्र में रहना उनका जरूरी है. ट्रंप पत्नी के साथ दो दिवसीय भारत दौरे पर आज गुजरात आ रहे हैं.

राष्ट्रपति भवन से मिला था न्योता

डिनर में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार को राष्ट्रपति भवन से न्योता भेजा गया था. दो दिनों के भारत दौरे पर आ रहे डोनाल़्ड ट्रंप और उनकी पत्नी के सम्मान में 25 फरवरी की रात राष्ट्रपति भवन में भोज रखा गया है. इस भोज में शामिल होने के लिए नीतीश को भी न्योता दिया गया है. नीतीश कुमार देश के कुछ चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जिन्हें ट्रंप के साथ भोजन का न्योता मिला है.

कई राज्यों के सीएम डिनर में होंगे शामिल

केंद्र सरकार से मिल रही खबर के मुताबिक 25 फरवरी की रात में आयोजित भोज में बिहार के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिसा, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है. इसके अलावा केंद्र सरकार में शामिल चुनिंदा मंत्रियों को ही इस भोज में शामिल होने का न्योता मिला है. ये तमाम लोग ट्रंप परिवार के साथ भोजन करेंगे.