चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
25-Jun-2020 11:39 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नक्शे कदम पर है. यह हम नहीं कर रहे हैं बल्कि सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जो इंतजाम किया जा रहा है वह खुद इसकी सच्चाई बता रहा है. लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बाहर निकलने लगे हैं.

बुधवार को उन्होंने मधुबनी का दौरा किया था लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मधुबनी और दरभंगा में जो इंतजाम दिखा वह चौंका देने वाला था. दरअसल नीतीश जहां कहीं भी गए वहां कपड़े की दीवार खड़ी नजर आई हर रिहायशी इलाके कस्बे के सामने कपड़े की दीवार खड़ी कर दी गई. यद दीवार बिल्कुल वैसी ही थी जैसे नमस्ते ट्रंप में शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले वाले रास्ते पर ईंट की दीवार खड़ी कर दी गई थी.

मधुबनी में किया निरीक्षण
सीएम नीतीश कुमार बुधवार को कमला वियर, जयनगर तटबंध, नरुवार तटबंध का निरीक्षण किया है. इस दौरान उनके साथ में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार भी थे. इस अलावे बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान सीएम ने इंजीनियरों को कई निर्देश भी दिया. जिन-जिन जगहों पर सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया. उस सड़क किनारे बस्ती को कपड़े से घेर दिया गया था. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यों किया गया था.

पटना में भी कपड़े की दीवारें की गई थी खड़ी
पटना में हल्की बारिश के बाद जल जमाव हो गया. जिसके बाद 19 जून को सीएम नीतीश कुमार पटना के कई इलाकों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के जत्थे के साथ निकले. तमाम बड़े संप हाउस और नालों का जायजा लिया. इस दौरान वह योगीपुर संप हाउस, पहाड़ी ड्रेनेज के अलावे बादशाही पइन, बस टर्मिनल, बैरिया, गांधी सेतु इलाके का निरीक्षण किया. लेकिन इस दौरान भी नालों के किनारों सफेद कपड़े की दीवारें खड़ी कर दी गई थी.