ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / डोली उठने से पहले उठी अर्थी, चोरी की नीयत से आए बदमाश ने...

डोली उठने से पहले उठी अर्थी, चोरी की नीयत से आए बदमाश ने कर डाली हत्या

24-Jan-2024 01:22 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ी खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवती की संदिग्ध मौत हो गई है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव की है,जहां अपने घर में सो रही एक युवती की संदिग्ध स्थिति में अचानक मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना के बाद परिजनों ने चोर पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।  मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव निवासी कुंवर शर्मा की 23 वर्षीय बेटी निशा कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि देर रात युवती अपने घर के एक कमरे में भाभी के साथ सोई हुई थी। पिता ने बताया कि देर रात घर में सीढ़ी के रास्ते कुछ चोर चोरी करने की नीयत से घुस गए थे। सीढ़ी के पास उनका जूता भी मौजूद था, इसी बीच कमरे में दरवाजे के किल्ली तोड़कर वो घुस गए।आवाज सुनकर उनकी बहू समेत अन्य लोग जग गए और शोर मचाने लगे. तभी चोर ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। 


वहीं परिजन युवती को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतका के पिता ने बताया कि चार बहन और दो भाईयों में वो सबसे छोटी थी, जो प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। आने वाले 18 अप्रैल को तिलक और 23 अप्रैल को शादी होने वाली थी। सारा परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था, इसी बीच यह घटना हो गई. इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि "शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, गला दबाकर हत्या का परिजन आरोप लगा रहे हैं, मामले की जांच की जा रही है।