ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की डेट BPSC ने बढ़ाई, अब शिक्षक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक करा सकेंगे सत्यापन

 डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की डेट BPSC ने बढ़ाई, अब शिक्षक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक करा सकेंगे सत्यापन

14-Sep-2023 08:46 PM

By First Bihar

PATNA:बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराने की तारीख बढ़ा दी है। अब कक्षा 9वीं से 10वीं, माध्यमिक एवं 11वीं से 12वीं उच्च माध्यमिक के अभ्यर्थी अपना डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 15 सितंबर 2023 तक करवा सकते हैं। बीपीएससी ने इस संबंध में नोटिस भी जारी की है। 


विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के वर्ग 8-10 माध्यमिक एवं वर्ग 11-12 उच्च माध्यमिक के अभ्यर्थियों दस्तावेज का सत्यापन (Document Verification) की तिथि दिनांक- 04.09.2023 से 14.09.2023 तक निर्धारित की गयी थी। जिन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन उक्त तिथियों के बीच यदि किसी कारणवश नहीं कराया जा सके है, वैसे अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में पूर्व में भरे गये स्थायी पता के अनुसार संबंधित जिला द्वारा निर्धारित तिथि - 15.09.2023 तक स्वयं उपस्थित होकर मूल प्रमाण-पत्र से सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथि के उपरांत किसी तरह की तिथि का विस्तार नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है