ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / डॉक्टर शफीक के हॉस्पिटल में IT की रेड, कागजातों को खंगालने में जुटे...

डॉक्टर शफीक के हॉस्पिटल में IT की रेड, कागजातों को खंगालने में जुटे अधिकारी

02-Mar-2023 09:49 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड हुई है। डॉक्टर शफीक के हॉस्पिटल में  IT की रेड हुई है। आईटी की अचानक छापेमारी से एडवांटेज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल कागजातों को खंगालने में अधिकारी जुटे हैं। 


पूर्णिया में आयकर विभाग ने गुरुवार को डॉक्टर मो सफिक आलम के एडवांटेज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में छापेमारी की। छापेमारी में आयकर विभाग के एक दर्जन से अधिक अधिकारी हॉस्पिटल में मौजूद हैं। कई कागजातों की जांच पड़ताल में टीम आते ही जुट गई है। हॉस्पिटल में केंद्रीय बल की तैनाती की गई। आयकर विभाग ने अघोषित संपत्ति का पता लगाने के लिए एडवांटेज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में छापेमारी की है।


विभाग की टीमें अस्पतालों में कागजात खंगालने में जुटी हुई हैं। छापेमारी के दौरान अघोषित संपत्ति का पता लगाने के लिए दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। छापेमारी होने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अस्पतालों की ओर से अभी कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी आयकर विभाग की ओर से की जा रही है। लेकिन इस बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता है। क्या मामला है ये पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आयकर विभाग के अधिकारी भी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।