ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / डॉक्टर पर किडनी और लीवर निकालने का आरोप, मरीज की मौत से गुस्साएं...

डॉक्टर पर किडनी और लीवर निकालने का आरोप, मरीज की मौत से गुस्साएं परिजनों ने क्लिनिक में की तोड़फोड़

16-Aug-2021 08:26 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: ऊपरवाले के बाद अगर हम किसी को भगवान का दर्जा देते है तो वो हैं डॉक्टर...जिन पर हम जन्म से लेकर मरण तक निर्भर होते हैं...अस्पताल आने वाले मरीज बड़ी उम्मीद लेकर डॉक्टर के पास आते हैं लेकिन जब डॉक्टर मरीज की इस भावना के साथ खिलवाड़ करें तो लोगों का विश्वास टूट जाता है। हम बात कर रहे हैं बेगूसराय जिले की। जहां एक महिला डॉक्टर पर किडनी और लीवर निकाल लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टर और कर्मी मौके से फरार हो गए। आक्रोशित परिजनों ने इसे लेकर डॉक्टर के क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर मुहल्ला स्थित अद्विता क्लिनिक की है। 

news image

बताया जाता है कि बरौनी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा वार्ड नंबर एक निवासी दीपक साह की 28 वर्षीय पत्नी तुलसी कुमारीं को डिलिवरी के लिए अद्विता हॉस्पिटल में 15 दिन पहले भर्ती कराया गया था। इस दौरान बच्चे की डिलिवरी सही सलामत हुई लेकिन महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया। जहां महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पटना के डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि महिला का किडनी और लीवर निकाल लिया गया है। इस वजह से महिला की मौत हो गई। 

news image

इस बात की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन क्लिनिक में पहुंच गये और हंगामा करने लगे। परिजनों ने इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है कि इस क्लिनिक के महिला डॉक्टर की जगह नर्स ने ऑपरेशन किया और महिला की किडनी और लीवर को निकाल लिया। जिसके कारण महिला की मौत हो गयी। 

news image

हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। पुलिस ने क्लिनिक के डॉक्टर से सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इस संबंध में जैसे ही शिकायत मिलेगी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपी डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।