Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
22-Aug-2024 09:54 PM
By First Bihar
DESK: दिल्ली पुलिस ने रांची से एक आतंकवादी डॉक्टर इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया है। भारत को इस्लामिक राज्य बनाने का मंसूबा पालने वाले डॉक्टर इश्तियाक अहमद आज आखिरकार दबोच लिया गया। दिल्ली पुलिस ने "अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिननेट" नामक गिरोह का खुलासा किया है।
झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इस बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अबतक 14 आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं। रांची से गिरफ्तार डॉक्टर को इस आतंकी गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकवादियों को
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान, UP और झारखंड STF की मदद से गिरफ्तार किया और बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया। टीम ने आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के भिवाड़ी से 6 और झारखंड व UP से 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद सहित विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।