ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

डॉक्टर ने बीवी और बच्चों को लगाया मौत का इंजेक्शन, फिर खुद भी किया सुसाइड

21-Feb-2021 10:38 AM

DESK : एक प्रतिष्ठित डॉक्टर ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली है. यह सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का है जहां डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को इंजेक्शन देकर उनकी हत्या कर दी उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. फिलहाल डॉक्टर ने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


स्थानीय लोग बताते हैं कि डॉक्टर थोरात बहुत अच्छे स्वाभाव के थे. हमेशा गरीबों की मदद करते थे. लोग उन्हें गरीबों का डॉक्टर कहते थे. लोगों ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी का नाम वर्षा, बड़े बेटे का नाम कृष्णा और सबसे छोटे बेटे का नाम केवल्य था. सभी के मृत होने की खबर तबी लगी जब सुबह-सुबह मरीज इलाज कराने उनके क्लिनिक पहुंचे थे. 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सूत्रों के अनुसार डॉक्टर के 17 साल के बेटे को कम सुनाई दे रहा था. जिसके कारण उसे सामाजिक अपमान झेलना पड़ रहा था. इसी कारण डॉक्टर का परिवार परेशान था. हालांकि इतनी सी वजह के लिए पूरे परिवार समेत सुसाइड की वजह पुलिस के गले उतर नहीं रही है. इसलिए पुलिस घटनास्थल से एक साक्ष्यों और सबूतों को इकट्ठा कर रही है.