Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद
13-Jun-2020 10:00 AM
PATNA: शादी से पहले डॉक्टर ने दहेज तो लिया ही उसके बाद भी वह 30 लाख रुपए दहेज मांग रहा था. उसके एवज में वह कई महंगे सामानों की लिस्ट भी ससुराल में भेजवा दिया. जब नहीं मिला तो उसने पत्नी की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को पटना के दीघा एरिया से गिरफ्तार कर लिया.
जमुना अपार्टमेंट में रहता है डॉक्टर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के पूसा स्थित अनुमंडल अस्पताल के दांत के डॉक्टर आनंद कुमार को जक्कनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. डॉक्टर जमुना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में रहता है. पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे पूसा के लिए निकल रहे थे.
पत्नी ने दर्ज कराया था केस
डॉक्टर की पत्नी प्रियंका ने दहेज में 30 लाख रुपए और कीमती फर्नीचर मांगने और इनकार करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए 9 जून को जक्कनपुर थाने में केस दर्ज कराया था. इसके अलावे वह सास,ननद और भसुर पर भी केस दर्ज कराया था. प्रियंका ने पुलिस को बताया कि शादी में 10 लाख नकद, कार, लाखों के गहने और कई कीमती सामान दिए गए थे. 28 फरवरी को पटना के एक होटल में रिसेप्शन हुआ. उस दिन ही पति और उनके बड़े भाई, उनकी मां और बहन ने मायके से 30 लाख रुपए और ब्रांडेड कंपनी का फर्नीचर लाने का कहा गया. जब नहीं मिला मुझे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद से वह 5 जून से मायके में रह रही है. 25 फरवरी को जक्कनपुर के पुरंदरपुर की रहने वाली प्रियंका से डॉक्टर की शादी हुई थी.