Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
07-Sep-2021 09:01 AM
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में नशे में धुत होकर डॉक्टर के बेटे ने 6 लोगों पर कार चढ़ा दी. कार की चपेट में आने से 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि इन 6 लोगों में 1 शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने किसी तरह कार को रोक लिया और ड्राइवर को पकड़ लिया. हालांकि कार में पिछली सीट पर बैठक युवक भागने में कामयाब रहा.
घटना भेलवा चौक के नजदीक हुई. लोगों ने बताया कि अनियंत्रित कार तेज गति से बाल्डीहा से शहर की ओर आ रही थी. इस दौरान सड़क पर आ-जा रहे करीब आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आने से जख्मी हो गए.
लोगों ने बताया कि दरभंगा के डॉ. डीएन झा के बेटे अमित कुमार झा शराब के नशे में कार चला रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर नियंत्रित किया और बड़ी मशक्कत से नशे में धुत्त युवक को भीड़ से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि अमित और उसके ड्राइवर ने नेपाल के इनरवा में शराब पी और इसके बाद भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया. ड्राइवर शराब के नशे में धुत होने के कारण गाड़ी ड्राइव नहीं कर पा रहा था तब अमित खुद ड्राइव करने लगा.
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जख्मी युवक मो. मुस्तकीन के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान दरभंगा निवासी डॉ. डीएन झा के बेटे अमित कुमार झा के रूप में की गई है. अमित को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है.