मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Mar-2023 08:13 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में एक बार फिर से अपहरण के मामले बढ़ने लगे हैं। राजधानी पटना में शिक्षक के बेटे के अपहरण का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक डॉक्टर के इकलौते बेटे को अगवा कर लिया। बदमाशों ने डॉक्टर के बेटे को स्कूल के सामने से जबरन कार में बैठा लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास की है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर एसपी सिन्हा के इकलौते बेटे विवेक कुमार का बदमाशों ने स्कूल के पास से ही अपहरण कर लिया है। कांटी ओवरब्रिज के पास स्थित एक निजी स्कूल के सामने कार सवार बदमाशों ने विवेक को जबरन कार में बैठा लिया और बड़े ही आराम से निकल गए। अपहरण की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय थाना पुलिस और वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मौके पर पहुंचे डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और कांटी थाना की पुलिस पूरे घटना की जानकारी आसपास के लोगों से ले रही है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर अपहृत छात्र के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अपने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम भी अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है। पूरे मामले में पूछे जाने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि कांटी थाना इलाके से डॉक्टर पुत्र का अपहरण हुआ है उस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। तकनीकी जांच भी चल रही है और जल्द ही कामयाबी मिलेगी। पुलिस की टीम सकुशल बरामदगी के लिए लगी हुई है। पुलिस की दो-तीन टीमें इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई हैं।