ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

डॉक्टर और उनके परिवार के साथ पड़ोसी ने की मारपीट, रास्ते को लेकर पहले से चल रहा था विवाद

07-Mar-2022 09:22 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास में एक डॉक्टर और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गयी। डॉक्टर का अपने पड़ोसी के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उनके साथ मारपीट की गयी। जिसमें डॉक्टर, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी सभी घायल हो गये हैं। फिलहाल उन्हें डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल के डेहरी थानाक्षेत्र के तार बंगला की यह घटना है जहां रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी ने डॉक्टर और उनके परिवार के साथ मारपीट की। दंत चिकित्सक डॉ. नवीन नटराज और उनके परिवार के लोगों के साथ हुई मारपीट में सभी घायल हो गये हैं। घायल डॉक्टर और परिवारवालों को इलाज के लिए डेहरी के अनुमंडल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि डॉक्टर नवीन नटराज और उनके पड़ोसी के बीच रास्ते को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। जिसे लेकर पड़ोसी ने हीं डॉक्टर के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। 


जिसमें डॉक्टर की पत्नी, एक बेटी और एक बेटा भी घायल हो गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि पड़ोसी के दबंगई का शिकायत रोहतास के एसपी से कर वे जैसे ही घर पहुंचे उनके साथ पड़ोसी ने मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की  छानबीन शुरू की।