BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
10-Nov-2023 09:36 PM
By First Bihar
CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां मॉब लिचिंग की घटना हुई है। दो युवकों को गोली मारकर भाग रहा बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं गोली लगने से घायल हुए दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एकमा के परसागढ़ की है।
मॉब लिंचिंग के शिकार हुए बदमाश की पहचान रीठ गांव निवासी कुख्यात बुचून शर्मा के रूप में हुई है। वहीं उसकी गोली से घायल दोनों युवकों की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार निवासी विजय पटेल के बेटे अजीत पटेल और श्रीनिवास राउत के बेटे विभूति राउत के के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि अजीत और विभूति अपने घर पर मौजूद थे, तभी कुख्यात बुचून शर्मा वहां पहुंचा और दोनों को गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुख्यात अपराधी रविन्द्र उर्फ बुचन शर्मा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबति मृतक कुख्यात बदमाश के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।