Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
04-Apr-2024 08:18 AM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार के अंदर दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के कार्यक्रम में बदलाव होगा। अब तक जारी सुचना के मुताबिक़ नौ अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी और 30 मई को प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन, अब इसमें बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी एलएनएमयू के नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने दी है।
दरअसल, एलएनएमयू को आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व सीईटी के लिए ऑनलाइन कार्य देखने वाली एजेंसी का चयन करना था। इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया गया, लेकिन तकनीकी कारणों से एजेंसी का चयन अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को री-टेंडर नोटिस जारी की गई है।
वहीं, इच्छुक एजेंसियों को आठ अप्रैल को बुलाया गया है। एजेंसी का चयन होने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ऐसे में पूर्व निर्धारित नौ अप्रैल से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना खत्म हो गई है। एजेंसी चयन होने के बाद ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही चार जून को मतगणना होनी है। ऐसे में अब चार जून के बाद ही प्रवेश परीक्षा होने की संभावना है। इस वर्ष दो वर्षीय बीएड का सत्र सितंबर माह में शुरू हो सकता है।