ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, NH-80 पर लगा महाजाम

दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, NH-80 पर लगा महाजाम

30-Aug-2024 10:27 AM

By First Bihar

LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शुक्रवार सुबह 6 बजे दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत हो गई। यहां मिनी ट्रक का टायर फटने से से हादसा हुआ। इस दुर्घटना के कारण NH 80 पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। 


जानकारी के अनुसार, लखीसराय में शुक्रवार सुबह 6 बजे दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत हो गई। मिनी ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के कारण NH 80 पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। यह घटना लखीसराय में टाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 6 बजे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मिनी ट्रक का टायर फटने के कारण दूसरे ट्रक के चालक की मौत हो गई। मृत चालक की पहचान अभी तक नही हो सकी है। 


उधर, इस दुर्घटना की वजह से NH 80 पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया। दुर्घटना में ट्रक फंसा होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। क्रेन बुलाकर दुर्घटना का ट्रक को हटाकर सड़क का जाम हटाया गया। पुलिस शव के पोस्टमार्टम की प्रकिया में जुटी हुई है।