ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

दो ट्रकों की सीधी टक्कर: ट्रक में फंसे ड्राइवर को JCB की मदद से निकाला गया बाहर, पहुंचाया गया अस्पताल, हालत नाजुक

23-Jul-2023 09:10 PM

By First Bihar

SARAN: सारण के मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार में दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है। 


घायल चालक की पहचान यूपी के गोरखपुर के दोधरा सोवालपुर गांव निवासी मो. ऐतुला के बेटे याजीत के रूप में हुई है। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्रक बालू लदा डोरीगंज से मशरक के रास्ते गोपालगंज की ओर जा रही थी। तभी एक ट्रक गोपालगंज की तरफ से आ रही थी। डुमरसन बाजार में अचानक दोनों ट्रकों की सीढी भिड़ंत हो गयी। 


जिसमें एक ट्रक का चालक ट्रक के स्टेयरिंग में ही फंस गया। जिसे जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया और यातायात बहाल कराया। इस घटना के बाद रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी।

छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट