बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
24-Nov-2019 12:47 PM
RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज जेएमएम ने अपनी सातवीं सूची जारी कर दी है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हेमंत दुमका और बरहेट से चुनावी मैदान में होंगे.
इन जगहों से इनको मिला टिकट
जेएमएम ने सातवीं सूची में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, बरहेट और दुमका से हेमंत सोरेन, मधुपुर से हाजी हुसैन अंसारी, चंदनकियारी से विजय रजवार, महेशपुर से स्टीफन मरांडी, निरसा से अशोक मंडल, बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम, राजमहल से केताबुद्दीन शेख, लिट्टिपाड़ा से दिनेश विलियम मरांडी, शिकारीपाड़ा से नलिन सोरेन, जामा से सीता सोरेन और पौडैयागाट से अशोक कुमार को उम्मीदवार बनाया हैं.
43 सीटों पर जेएमएम लड़ रही है चुनाव
झारखंड में महागठबंधन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ रहा है. सीटों के बंटवारे में जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें बंटवारे में मिली है. बता दें कि झारखंड में 5 चरणों में चुनाव होने वाला है. पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को 13 सीटों पर होने वाला है.