ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / दो से तीन महीने के अंदर शूरू होगा सातवें चरण की शिक्षक भर्ती...

दो से तीन महीने के अंदर शूरू होगा सातवें चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, प्रधान शिक्षकों की भांति होगी नियुक्ति

10-Dec-2022 09:44 AM

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सभी विभागों के मंत्रियों द्वारा अपने - अपने विभागों में आमूलचूल परिवर्तन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग में भी जल्द ही परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस बात की पुष्टि खुद बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने  किया है।


बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि, राज्य सरकार जल्द ही पीछले पांच सालों से एक ही जगह अड्डा जमाए अफसरों को तबादला करने जा रही है। इसको लेकर तत्काल मंत्री सेल को यह जानकारी देने को कहा गया कि, कहां - कहां कौन - कौन से अफसर पिछले पांच सालों से एक ही जगह टिके हुए हैं।


इसके अलावा उन्होंने राज्य के अंदर सातवें चरण के शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि, सातवें चरण में शिक्षकों की नियुक्ति अगले दो से तीन माह में शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह नियुक्ति पूरी तरह साफ सुथरे सिस्टम से कराया जाएगा। विभाग के तरफ से शिक्षक नियोजन को पारदर्शी बनाने के प्रयास किया जा रहा है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, राज्य के अंदर सातवें चरण में शिक्षकों की नियुक्ति का पैटर्न प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों की भांति होगी। शिक्षकों की ये नियुक्तियां विशेष वेतन पर करने पर विचार किया जा रहा है।