जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
30-Oct-2020 02:03 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : कन्हौली थानाक्षेत्र के मड़पा निवासी युवक तथा उसके साथी को झारखण्ड के गुमला जिला में लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया है. दोनों का शव मतला पहाड़ के ऊपर मिला है. पहले शव की पहचान सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत कन्हौली थानाक्षेत्र के मड़पा पंचायत के मड़पा गांव निवासी रामप्रीत साह के 29 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार तथा इसके एक साथी मोतिहारी निवासी गजेंद्र साह के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत साह के रूप में की गई है.
मृतक रंजीत अपने मित्र मोतिहारी निवासी के साथ झारखण्ड के गुमला जिला में करीब चार वर्षों से बाइक पर कपड़ा साड़ी रख कर फेरी कर बेचा करता था. झारखण्ड पुलिस के अनुसार, कुसुमटोली में दोनों फेरी वालों का साड़ी की कीमत को लेकर कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद चार युवकों द्वारा उन्हें जबरदस्ती कहीं ले जाते भी लोगों ने देखा था. इसके बाद उनका शव मतला पहाड़ के ऊपर मिला है.
बताया जा रहा है कि पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. मृतकों के चाचा अशोक साह ने कहा कि वो शिकायत लेकर कन्हौली थाना भी गए थे, लेकिन वहां अबतक उनकी शिकायत नहीं सुनी गई.