Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम 90 के दशक की याद दिलाते हुए पप्पू यादव पर बरसे संजय जायसवाल, कहा..वो कैसे व्यक्ति हैं, यह पूरा बिहार जानता है Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित
11-Aug-2024 02:55 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहे हैं। जहां गोलीबारी में मासूम बुरी तरह से घायल हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के एक घटना में पटना के दीदारगंज में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक डेढ़ साल के बच्चे को गोली लग गई है। जिसे घायल अवस्था में इलाज़ के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर की है। यहां दो पक्षो में किसी बात को लेकर गोलबारी हुई है। इसी दौरान डेढ़ साल बच्चे के हाथ में गोली लग गयी है।
वहीं, घायल बच्चे के दादा ने बताया कि वह अपने पोता दक्ष को महमदपुर शिव मंदिर के पास की एक दुकान से कुछ सामान दिलाने गए थे। तभी गांव के दो पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। देखते ही देखते विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसी में एक गोली उनके पोते दक्ष के हाथ मे लग गयी। जिसके बाद आनन फानन में उसे घायल अवस्था में इलाज़ के लिए निजी नर्सिंग होंम में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज़ किया जा रहा है। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में लग गयी है। घायल बच्चे के दादा ने बताया कि करीब 5 से 6 राउंड गोली चलाई गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर इस घटना को लेकर जानकारी इकट्ठा कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भरोसा दिलाया है कि न्यायसंगत एक्शन लिया जाएगा।