ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार: दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग हुए घायल,...

बिहार: दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग हुए घायल, हॉस्पिटल में इलाजरत

25-May-2023 11:35 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार के जमुई मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर और लाठी-डंडे  चलने लगे. इस झगड़े में  एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए.  स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना  डायल 112 की पुलिस टीम को  दिया.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है. घायलों में एक पक्ष के  मोहम्मद मो.सल्लू शामिल है. जबकि दूसरे पक्ष से छोटू, नूरजहां खातून, लाडली खातून और बबलू घायल हुआ है।सभी घायल टाउन थाना क्षेत्र के पद्ममाबत इलाके के का बताया जाता है.


जानकारी के अनुसार अंसार गांव में बीते 16 मई को बारात  आया हुआ था. जहा किसी बात को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा  हो गया था. इसी बात को लेकर बुधवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए टाउन थाना  पुलिस को घटना की जानकारी दी है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.