ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / BIHAR NEWS : दो पक्षों में जमकर मारपीट, 6 लोग घायल; इलाके में...

BIHAR NEWS : दो पक्षों में जमकर मारपीट, 6 लोग घायल; इलाके में आक्रोश का माहौल

13-Nov-2024 01:48 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बाई खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले के अहियापुर थाना इलाके के भीखनपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं। मारपीट की सूचना पर डीएसपी 2 बिनीता सिन्हा, सिटी एसपी विक्रम सिहाग और अहियापुर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। 


वहीं, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान एक पक्ष पुलिस से ही उलझ गया। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देते हुए माहौल को शांत कराया। जानकारी सामने आई है कि एक पक्ष के यहां बर्थडे पार्टी चल रहा था। वहीं दूसरा पक्ष पास में ही जुआ खेल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। 


जबकि, घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में दोनों पक्षों से पुलिस ने 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुछताछ की जा रही है। पूरे मामले को लेकर सीटी एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। माहौल को बिगाड़ने का मामला नहीं था। दो पक्ष आपस में भिड़े थे, कुछ को चोट आई है। अभी तक किसी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं दर्ज की गई है। आपस में समझौता हो गया है। फिलहाल इलाके में पुलिस कैंप कर रही है।