ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / दो मुन्ना भाई गिरफ्तार, दानापुर और जहानाबाद से दूसरे के बदले लेने आए...

दो मुन्ना भाई गिरफ्तार, दानापुर और जहानाबाद से दूसरे के बदले लेने आए थे JEE एग्जाम

01-Feb-2023 02:20 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : देश में नेशनल टेस्ट टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेइइ मेन 2023 के सेशन वन की परीक्षा पिछले छह दिनों से चल रही है। अब इसी परीक्षा को लेकर बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां गोपालगंज शहर के कॉलेज रोड में स्थित जनक सुपर मार्केट के कंप्यूटर संस्थान अपेक्स को परीक्षा केंद्र से दो मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज शहर के कॉलेज रोड में स्थित जनक सुपर मार्केट के कंप्यूटर संस्थान अपेक्स को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां परीक्षा देने आए दो परीक्षार्थियों की जब जांच-पड़ताल की गई तो ये लोग असहज हो गए। इसके बाद जब कढ़ाई से पूछताछ की गई तो इनके कारनामे का खुलसा हुआ। अब इनसे पुलिस की टीम  पूछताछ करने में जुटी हुई है। 


बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार युवक में एक जहानाबाद और दूसरा दानापुर का रहने वाला बताया जा रहा है।  इनकी पहचान रवि मिश्रा और मनोज कुमार के रूप में हुई है। रवि बेगूसराय जिले के मुंगेरगंज थाने के सोनार पट्टी के रहने वाले रवि रौशन कुमार के पुत्र रिषभ राज के बदले परीक्षा देने गोपालगंज आया था। वहीं, दूसरा मनोज कुमार पटना बेली रोड के मनोज कुमार के पुत्र आर्यन आर्या के बदले एग्जाम देने पहुंचा था। इसके बाद  जब इनकी जांच-पड़ताल की गई तो ये लोग असहज हो गए। इसी दौरान पूछताछ में दोनों को केंद्राधीक्षक आनंद अग्रवाल ने पकड़ लिया।  उसके बाद पूछताछ के बाद नगर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने बताया कि,  नगर थाने की पुलिस दोनों फर्जी छात्रों को हिरासत में लेकर अभी पूछताछ कर चल रही है। आगे जांच होगी कि इनका किन लोगों से तार जुड़े थे। ये दूसरे के बदले क्यों परीक्षा देने आए थे। मुन्ना भाइयों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर जेईई मेन परीक्षा को लेकर केंद्र पर सख्ती बढ़ा दी गई है।