Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
09-Dec-2024 08:54 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत नहीं होती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो मोटरसाइकिल की आमने -सामने कि टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार,आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के तरारी मोड़ के समीप पल्सर व हीरो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के पचखड़े उड़ गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।
बताया जा रहा है कि मृतकों में बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव निवासी स्व.श्रीकृष्णा सिंह के 48 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह है। वह पेशे से कारोबारी है एवं वर्तमान में करीब दो वर्षो से पटना में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। जबकि दूसरा मृतक पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी रामाशंकर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र मोनू सिंह है।