ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त

दो महीने पहले बेटी को घर से जबरन उठाया, अब मां की इज्जत लूटने की कोशिश

दो महीने पहले बेटी को घर से जबरन उठाया, अब मां की इज्जत लूटने की कोशिश

21-Feb-2022 08:54 PM

JAMUI: बिहार अपराधी बेलगाम हो गये हैं। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जमुई जिले का है जहां दबंगों ने पति और बेटी के सामने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और असफल होने पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। महिला को जान से मारने की कोशिश की गयी। बताया जाता है कि दो महीने पहले ही गांव के कुछ दबंग लोग उसकी बेटी को उठाकर ले गये थे। 


मामला जमुई के खैरा थाना क्षेत्र का है जहां गांव के कुछ दबंगों ने पति और बेटी के सामने महिला की आबरु लूटने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया जिससे गुस्साएं बदमाशों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। जो उसके कपड़ों पर जा गिरा। जिससे उसका कपड़ा पूरी तरह जल गया। बता दें कि दो महीने पूर्व भी पीड़िता की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश गांव के कुछ दबंगों ने की थी और आज उसकी भी इज्जत लूटने की कोशिश बदमाशों ने की। 


पीड़िता ने इस बात की शिकायत खैरा थाने में की है। थाने में दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थाने को दिए गये आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि वह रविवार की रात नौ बजे अपने पति और छोटी बेेटी के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी इसी दौरान गांव में घुसते ही गांव के कुछ दबंग मो. अनवर अंसारी, मो. जियाउल अंसारी, मो. इंजमाम अंसारी, मो. आतिफ उर्फ गोल्डन और उसके साथियों ने रास्ता रोक दिया और पति के साथ मारपीट करने लगे।


 अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बेटी और पति के सामने ही दुष्कर्म का प्रयास किया हालांकि कि किसी तरह वहां से भागने लगी जिसके बाद पीछा करते हुए बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।