ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
06-Oct-2022 09:42 PM
By RANJAN
SASARAM: बिहार में आए दिन बच्चा चोरी की बात सामने आ रही है। सासाराम से इस बार बच्चा चोरी की खबर आई है। जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के दलेलगंज मोहल्ले में लोगों ने दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। हालाकि दोनों महिला खुद को बेकसुर बता रही है।
बता दें कि सुदामा शर्मा ने नगर थाना को आवेदन देकर बताया है कि भीख मांगने के बहाने से उसके आंगन में दो महिलाएं घुस गई तथा जबरन उसके 7 साल के बच्चे को गोद में उठाकर ले जाने लगी। जब बच्चा रोने लगा तो आसपास के और घर के लोग इकट्ठा हो गए और 2 महिलाओं को पकड़ लिया।
बताया जाता है कि एक अन्य महिला भागने में सफल रहीं। जिसके बाद दोनों महिलाओं को लोग पकड़ कर नगर थाना लाएं। बता दें कि पकड़े गए दो महिला रीना देवी तथा कांति देवी नोखा के भिखारीडीह की निवासी बताई जाती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।