ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब से 2 की मौत, आंखों की...

शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब से 2 की मौत, आंखों की रोशनी भी गई; कई लोग गंभीर

24-Sep-2023 10:00 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंबदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। इसके जांच -पड़ताल को लेकर एक अलग से पुलिस टीम भी बनाई गयी है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून के हालत क्या है वो किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जहरीली शराब पीकर दो की मौत चार की हालत गंभीर होने की सूचना मिली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर के पास जहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की आंखों की भी रोशनी चली गई है। यहां  करीब आधा दर्जन लोगों ने देसी शराब पी थी। जिसके बाद शराब जहरीला हो गया और शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य की आंखों की रोशनी चली गई है। इस घटना के बाद एक बार फिर पूरे शहर में हड़कप मच गया। 


इधर, इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोगों के तरफ से यह सवाल किया जाना शुरू कर दिया गया है कि आखिर शहरी क्षेत्र में और शराबबंदी वाले बिहार में शराब कैसे आ गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है। लेकिन इस बात से गुरेज नहीं किया जा सकता की जहरीली शराब ने मुजफ्फरपुर शहर में दो लोगों को मौत के नींद सुला दिया। वही दो लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। स्थानीय लोगों की माने तो  यह आंकड़ा अभी बढ़ ही सकता है।