बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
13-Jul-2023 06:45 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां शातिर चोरों ने दो जजों के घर ले कैश और गहने समेत लाखों रुपए की संपत्ति चुराकर फरा हो गए। एसपी आवास के सामने चोर तांडव मचाते रहे और बिहार की लाठीबाज पुलिस सोती रह गई। चोरों ने शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास स्थित ऑफिसर कॉलोनी में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल, चोरों ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आवास में घुसकर चार अलग-अलग क्वार्टर से लाखों की संपत्ति ले भागे। शातिर चोरों ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट किरण कुमारी के घर से सोने चांदी के आभूषण और बर्तन समेत करीब 10 लाख की संपत्ति ले भागे। जबकि खाली पड़े दो अन्य घरों से भी कुछ सामानों की चोर कर ली। बताया जा रहा है कि चोर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और स्वाति कुमारी के क्वार्टर में पीछे के रास्ते से घुसे थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जज का घर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी? चोरी की यह घटना जहां हुई है वहां जिले के एसपी और डीएसपी के आवास हैं। 24 घंटे पुलिस के जवान वहां तैनात रहते हैं फिर भी चोरों ने सुरक्षा को धत्ता बता दिया।