ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

अनंत सिंह पर भारी पड़ेंगे 48 घंटे, आज से शुरू होगी दो दिनों की पुलिस रिमांड

31-Aug-2019 01:45 PM

By 13

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लिए अगले 48 घंटे भारी पड़ने वाले हैं। एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में पुलिस अनंत सिंह को आज रिमांड पर ले लेगी। गुरुवार को बाढ़ कोर्ट ने अनंत सिंह के लिए 2 दिनों के पुलिस रिमांड की मंजूरी दे दी थी। कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण पुलिस ने अनंत सिंह को गुरुवार के दिन रिमांड पर नहीं लिया। पुलिस आज यानी शुक्रवार को मोकामा विधायक को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने कोर्ट से 3 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन उसे 2 दिनों की मंजूरी मिली। रिमांड के दौरान पुलिस अनंत सिंह से इस बाबत पूछताछ करेगी कि उनके लदमा स्थित घर पर एके-47 कहां से आया। साथ ही हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले पर भी उनसे सवाल किया जाएगा। अनंत सिंह के वकील ने कोर्ट के सामने यह मांग रखी थी कि रिमांड अवधि के दौरान विधायक से पूछताछ की वीडियोग्राफी कराई जाए। विधायक के वकील ने पूछताछ के दौरान किसी मजिस्ट्रेट की बहाली की मांग भी रखी थी लेकिन कोर्ट ने इसे नामंजूर कर दिया था। बाढ़ कोर्ट ने रिमांड अवधि के दौरान अनंत सिंह के वकील को मुलाकात के लिए एक दिन में एक घंटे का वक्त दिया है।