ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR NEWS : दो डिसमिल जमीन के लिए दो भाइयों को तलवार से...

BIHAR NEWS : दो डिसमिल जमीन के लिए दो भाइयों को तलवार से काटा, , 22 साल पुराने विवाद में हत्या

19-Oct-2024 11:30 AM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो डिसमिल जमीन को लेकर 22 साल से विवाद चला और अब दो भाइयों की हत्या तलवार और कुदाल से काटकर दबंगों ने कर दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पहुंची दो महिला समेत कुल चार लोगों पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया। अब इस हमले में जख्मी दो लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। 


वहीं, अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। यह घटना सरसी थाना क्षेत्र के बलुआ का बताया जा रहा है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. इस दौरान दोनों जख्मी भाइयों की मौत हो गयी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 


अब पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है। मृतक की पहचान लक्ष्मण राम के बेटे राजेंद्र राम और उपेंद्र राम के रूप में हुई है। जबकि मृतक की बहन सुमन देवी और विशेखा देवी समेत जीजा संटू राम जख्मी है। मृतक की बहन सुमन देवी ने बताया कि कचहरी बलुआ गांव में उसके पिता लक्ष्मण राम के नाम से 2 डिसमिल वास्तविक जमीन का पर्चा था। 


यह जमीन 1999 से ही उनके नाम थी. 2005 में गांव के ही दबंग पांचू राम, वीरेंद्र राम और उसके भाइयों ने घर से दस्तावेजों की चोरी करके फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करा ली. इसी समय से ये विवाद चल रहा है। राजेंद्र राम घर के आंगन में लगे चापाकल की मरम्मत कर रहा था इसी दौरान पड़ोसी पांचू राम समेत अन्य आरोपित घर आ धमके। उनके हाथों में तलवार, दबिया, खंती और कुदाल था। 


इधर, मृतक की बहन ने बताया कि उसका पति सिंटू राम और दूसरा भाई उपेंद्र राम और बहन विशेखा देवी गंभीर रूप से इस हमले में जख्मी हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान उपेंद्र राम ने भी दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मृतक की बहन ने बताया कि हमलावर पहले बड़े भाई राजेंद्र राम को उठाकर आंगन से बाहर ले गए।