मुजफ्फरपुर में विधवा के साथ मारपीट, गहने और पैसे भी छीना, शिकायत करने पर थानेदार ने लगाई फटकार, कहा..'जहां जाना है जाओ Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल Bihar News: जब-जब CO के 'भ्रष्टाचार' पर हुआ प्रहार- तब-तब अंचलाधिकारियों का 'संघ' हुआ बेचैन ! हद तो तब जब...रिश्वतखोर अफसर को बचाने पटना की सड़कों पर उतर गया था संघ, 'विजिलेंस' के खिलाफ राज्यभर के सीओ ने किया था प्रदर्शन Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ मुजफ्फरपुर: शादी के 3 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप बिहार में डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका: जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों पर बंपर बहाली, इस दिन तक करें आवेदन
13-Aug-2024 06:27 PM
By First Bihar
HAJIPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिसौर थाना अंतर्गत घोघी में दो अनियंत्रित बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। जिसके बाद मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही महिसौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर गांव चले गए। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक की पहचान अमधामा निवासी शिवाजी मंडल के 42 वर्षीय पुत्र जितेंद्र मंडल के रूप में हुई है।
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र मंडल बाइक से महीपुरा यूरिया लेकर लौटने के दौरान घोघी में अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिसमें घटनास्थल पर जितेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। स्वजन ने घटना की जानकारी महिसौर थाना की पुलिस पदाधिकारी को दी।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि हमारा छोटा भाई जितेंद्र मंडल बाइक से महिपुरा यूरिया लेकर लौट रहे थे। हम बाइक से करीब 20 मीटर पीछे-पीछे जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार तीन युवक आ रहा था। अनियंत्रित बाइक दोनों आपस में टकरा गया। जिसमें जितेंद्र की मौत हो गई।मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। घटना के बाद पुत्र पुत्री एवं घर के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।