ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / दो बदमाशों ने दिनदहाड़े 2.50 लाख लूटा, बैंक से घर लौटने के...

दो बदमाशों ने दिनदहाड़े 2.50 लाख लूटा, बैंक से घर लौटने के दौरान दंपति को बनाया निशाना

24-Jun-2021 08:44 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: सेंट्रल बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे दंपति को लूटेरों ने अपना निशाना बनाया। बाइक की डिक्की में रखे ढाई लाख रुपये लूटकर दो अपराधी मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। 

 

लूट की यह घटना मोहनियां स्टेशन रोड की है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने सेंट्रल बैंक की शाखा से ढाई लाख रुपये की निकासी की थी। बैंक से निकाले गये रुपये को बाइक की डिक्की में रखकर पति-पत्नी घर के लिए निकले थे। तभी रास्ते में दुकान से कुछ सामान खरीदने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी बाइक के पास खड़ी थी। तभी अचानक आए दो बदमाशों ने उन्हें महिला को धक्का दे दिया और डिक्की में रखे ढाई लाख रुपये निकाल लिए। ढाई लाख रुपये लूटने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मोहनिया थाने में शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।