Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
24-Mar-2022 08:11 PM
By SAURABH
SITAMARHI: कथित तौर पर प्रेमी के संग फरार मुखिया आज खुद लौट आईं है। 9 मार्च को गांव के ही संजय कपूर के साथ महिला मुखिया रेखा फरार हो गई थी। जिसे लेकर उसके पति ने थाने में पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी लेकिन तभी महिला मुखिया रेखा खुद घर लौट आई। पुलिस ने सीतामढ़ी कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया और मेडिकल भी कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घर लौटने के बाद मुखिया रेखा देवी मीडिया के सामने भी आईं उसने बताया कि जो आरोप लगाया जा रहा है वो गलत है। वह किसी के साथ भागी नहीं है बल्कि पति के रवैय्ये से परेशान होकर वह अपनी बहन के घर चली गयी थी। 8 मार्च को शराब पीकर घर पर उसका पति और उसके साथ मारपीट करने लगा। पति ने उसे हत्या की भी धमकी दी थी जिसके बाद वह घरवार छोड़ अपनी बहन के यहां चली गयी थी। उसका किसी भी व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। यह सब बातें छूठी और बेबूनियाद है। महिला मुखिया ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़े बेटे की उम्र 21 साल है। इस तरह की जो अफवाह उड़ाई गयी वह बिल्कुल गलत है। यह सब उनके पति की करतूत है।
गौरतलब है कि महिला मुखिया के पति ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई थी उसमें तीन लोगों के ऊपर अपहरण का केस दर्ज किया गया था। घटना 9 मार्च की है जहां 38 साल की मुखिया रेखा देवी घर से सुबह तकरीबन 4 बजे घर से टहलने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वापस लौट कर नहीं आयी थी। जिसके मुखिया पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही संजय कापर, विजय कापर और राम प्रयास कापर ने उसकी पत्नी रेखा देवी का अपहरण कर लिया है। मुखिया पति ने आरोप लगाया गया था कि शादी करने के मकसद से बहला-फुसलाकर महिला मुखिया का अपहरण किया गया।