ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

दो अप्रैल से शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्र, 5 से शुरू होगा चैती छठ

25-Mar-2022 08:35 AM

PATNA : हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष का पहला महीना चैत्र होता है। इसी महीने में चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र यानी वासंतीय नवरात्र 2 अप्रैल (शनिवार) से शुरू हो रहा है। चैत्र नवरात्र अमृत योग में प्रारंभ हो रहा है। सुबह साढ़े 11 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। नवरात्र 10 अप्रैल तक रहेगा।


 7 अप्रैल गुरुवार को बेलनोती होगा एवं 8 अप्रैल (शुक्रवार) को ही बेलतोड़ी के साथ माता का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। 8 को ही महा सप्तमी पत्रिका प्रवेश तथा निशा पूजा होगी। महाअष्टमी की पूजा 9 को होगी, जबकि 10 (रविवार) को महानवमी मनायी जाएगी। इसी दिन रामनवमी भी है। इस दिन हनुमान जी का ध्वजा पूजन होगा। सोमवार 11 अप्रैल को देवी विसर्जन के साथ-साथ विजयादशमी मनायी जाएगी। माता का गमन इस बार भैंसा पर हो रहा है। जानकार इसे रोग शोक का कारक मान रहे हैं।


नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपा की पूरे विधि विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत  2 अप्रैल से होगी और 11 अप्रैल को नवरात्रि समाप्त हो जाएगी। नवरात्रि के समय जो व्यक्ति पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा करता है उसपर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है।


चैती छठ नवरात्र के दौरान ही होगा। 5 अप्रैल(मंगलवार) को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगा।6 अप्रैल को खरना होगा और 7 अप्रैल को सायंकालीन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि 8 अप्रैल को प्रातः कालीन सूर्य को श्रद्धालु अर्घ्यदान करेंगे।