बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Feb-2020 02:07 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGAL : भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार कोशिश में जुटे रहते हैं. अवैध तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की शिकायत मिलने पर डीएम ने खुद छापेमारी की है. जिलाधिकारी ने खुद डीटीओ ऑफिस में छापेमारी कर एक दलाल को पकड़ा है. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया.
घटना गोपालगंज जिले की है. जहां डीटीओ ऑफिस में अवैध वसूली कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की शिकायत के बाद जिलाधिकारी खुद इसकी जांच करने पहुंचे. गोपालगंज जिलाधिकारी अरशद अजीज ने डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिस में छापेमारी कर एक शख्स को अरेस्ट किया. जो पैसे लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया करता था.
गोपालगंज जिलाधिकारी अरशद अजीज ने बताया कि उन्हें लगातार इस तरह की घटना की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद वो खुद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने पहुंचे. जहां उन्होंने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया. उसके पास से हजारों रुपये और कई ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किये गए. उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस को आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.