गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Dec-2023 02:34 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा आईएएस में प्रोन्नत 26 अधिकारियों को अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस प्रमोशन वाली लिस्ट में कई जिलों के डीएम भी शामिल हैं। इस लिस्ट के अनुसार लखीसराय के डीएम का भी प्रमोशन हुआ है। अब वे अपर सचिव होंगे। इसके अलावे बेगूसराय़, शिवहर, नवादा के जिलाधिकारियों को भी अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है।
दरअसल, बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक लखीसराय डीएम अमरेंद्र कुमार, शिवहर के डीएम राम शंकर, नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, बेगूसराय के बंदोबस्त अधिकारी विजय कुमार सिंह का प्रमोशन अपर सचिव के पद पर किया गया है।
इसके साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव एस एस कैसेर सुलतान, संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग में तैनात मिथिलेश कुमार साहू, तजी संयुक्त संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग सुमन कुमार, सचिव बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग दुर्गानंद झा, तदेन संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग विनय कुमार को अपर सचिव के पद पर प्रमोशन दिया गया।


