Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
29-Oct-2024 08:12 PM
By First Bihar
PATNA: आज धनतेरस, कल छोटी दिवाली और परसो बड़ी दिपावली है। दिवाली के मौके पर लोग दिये जलाते हैं और जमकर आतिशबाजी भी करते हैं। लेकिन इस दौरान थोड़ी सी असावधानी बरतने पर अगलगी की घटना हो जाती है। इस बार बिहार फायर सर्विस ने अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए खास तैयारी कर रखी है।
यदि कही भी अगलगी की घटना होती है तब दमकल कर्मी 5 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे। शहर के प्रमुख चौक चौराहे पर फायर बिग्रेड की टीम तैनात रहेगी। हर दमकल पर 5 फायर मैन की तैनाती की गयी है। जिस इलाके की गलियां छोटी और संकरी है वहां जाने के लिए 12 बाइक दमकल और 88 छोटी गाड़ियों को लगाया गया है।
पटना में 12 मोबाइल कंट्रोल रूम बनाया गया है जो 24 घंटे काम करेगें। यहां आप अगलगी से जुड़ी सूचना दे सकते हैं। वही लोदीपुर में मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सभी दमकल गाड़ियों में जीपीएस लगी हुई है। जीपीएस और गूगल मैप की मदद से कंट्रोल रूम दमकल गाड़ियों पर नजर रखेगी और अगलगी की सूचना मिलते ही गाड़ियों का मवमेंट कराएगी। बिहार फायर सर्विस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए फायर मैन सहित पूरी टीम तैयार है। अगलगी की सूचना 101 नंबर के साथ-साथ इन 11 मोबाइल नंबरों पर भी दे सकते हैं।
राज्य अग्निशमन कंट्रोल रूम : 7485805818
जिला अग्निशमन कंट्रोल रूम : 7485805821
लोदीपुर फायर स्टेशन : 0612-222223
सचिवालय फायर स्टेशन : 0612-2215721
कंकड़बाग फायर स्टेशन : 0612-2361198, 9473199832
पटना सिटी फायर स्टेशन : 0612-2631800, 7485806119
दानापुर फायर स्टेशन : 0612-221600
फुलवारीशरीफ फायर स्टेशन : 0612-2451100
पालीगंज फायर स्टेशन : 06135-277101,
बिहटा : 7485805934
बाढ़ फायर स्टेशन : 7485805825, 7485805823