Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
13-Nov-2023 07:28 AM
By First Bihar
PATNA : देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ऐसे में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तेजस्वी ने कई फोटो भी शेयर किया है। तेजस्वी अपनी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी के साथ पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी संग नजर बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर देशवासियों को बधाई देते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की मंगलकामना के साथ दीपावली की शुभकामनाएं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। ट्वीट में उन्होंने कहा कि मंगलकामना है कि यह त्यौहार आपके जीवन मे यश, वैभव, सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का जगमगाता प्रकाश लेकर आये तथा खुशियों की सतरंगी किरणें आपके घर के मुंडेर से लेकर आंगन द्वार व हर कोने को आलोकित करती रहें। प्रेम, प्रार्थना, दुआ का दौर चलता रहे एवं इंसानियत, बंधुत्व और मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहे।
उन्होंने कहा कि आइए हम सभी जाति-धर्म व ऊँच-नीच का भेदभाव भूलकर देश में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, नकारात्मकता, अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी और लाचारी के अंधेरे को समाप्त कर जन-जन के जीवन में खुशहाली का उजियारा लाने का संकल्प लें।
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सीएम आवास एक अणे मार्ग में दीप जलाकर दीपावली मनाई। सीएम के साथ उनके बेटे निशांत और सीएम हाउस में तैनात अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी है।
अपने शुभकामना संदेश मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।