गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश
23-Oct-2022 06:45 PM
DESK: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां मन माफिक वेतन और दीपावली पर बोनस नहीं मिलने से नाराज एक शख्स लुटेरा बन बैठा। आरोपी शख्स ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपनी ही कंपनी में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला और लूट की झूठी कहानी रच दी। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सारा सच सामने आ गया।
दरअसल, बीते 18 अक्टूबर को ओडिशा की एक निजी कंपनी के कर्मी मजदूरों के बीच उनका वेतन बांटने के लिए रुपयों से भरा बैग लेकर दफ्तर से निकले थी। इसी दौरान बीच रास्ते में कुछ लोगों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। कंपनी के अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो सारा सच सामने आ गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि जिन लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया वे बाद में उसी कंपनी के कर्मी विद्याधर के साथ नजर आए। पुलिस ने जब विद्याधर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जिस बैग को विद्याधर और उसके साथियों ने लूटा था उसमें करीब 1 लाख 70 हजार रुपए थे।
पूछताछ में विद्याधर ने पुलिस को बताया कि सैलरी कम होने के कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वह अपनी समस्या को कंपनी के अधिकारियों के समक्ष रख चुका था लेकिन कोई समाधान नही हो रहा था। दीपावली में भी उसे कंपनी की तरफ से बोनस नहीं दिया गया। जिसके बाद उसने लूट की योजना बना डाली।